समीक्षा बैठक में दो जेई की कार्य प्रणाली बेहद धीमी मिली। इसके अलावा उन पर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरते जाने के भी आरोप थे। ऐसे में बैठक के बाद समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने 33/11 केवी बिजलीघर, न्यू रामनगर पर तैनात जेई नसीम अहमद और 33/11केवी बिजलीघर ओल्ड रामनगर पर तैनात जेई मनमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
साथ ही उन्होंने निलंबित अवधि तक दोनों जेई को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि तक दोनों जेई को जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा। साथ ही मामले की जांच की जाएगी।