सट्टे की खाईबाड़ी करते एक दबोचा
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी किनारे एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक डायरी, एक पेन और 5270 हजार की नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि श्रीकांत निवासी जिला मऊ उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।