गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा निवासी महमूदपुर कलियर, मैनेजर आदिल निवासी पहाड़गंज दिल्ली और एक महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार व पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके अलावा दानिश निवासी बहेरा थाना भोपा मुजफ्फरनगर, शौकत निवासी सदर बाजार सहारनपुर, सलीम निवासी जयंतीपुर मझोला मुरादाबाद, वसीम निवासी भुजाहेड़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर, सोनी निवासी भांडेरी कांठ शाहजहांपुर, असलम निवासी बीबीपुर छज्जल मुरादाबाद, अलीजान निवासी अकबरपुर झोझा थाना झबरेड़ा, पुष्पेंद्र निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर, अजय उर्फ काला निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गेस्ट हाउस के रजिस्टर को कब्जे में लेकर उसे सील करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस टीम में एसएसआई आमिर खान एसआई ज्योति नेगी राखी रावत, जमशेद अली, भीम दत्त, जितेंद्र सिंह, मुकेश, सरिता राणा, अल्का नीरज राणा शामिल रहे।