कुछ देर बाद दुकानदार ने गल्ला देखा तो रुपये और टीशर्ट भी गायब थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर उनकी सब्जी की दुकान पर एक महिला ने एक किलो आम खरीदे और पांच सौ का नोट दिया। दुकानदार ने 25 रुपये काटकर और रुपये वापस कर दिए। इस पर महिला ने आम महंगे होने की बात कहते हुए आम वापस लेने और पांच सौ का नोट वापस मांगा।
सड़क के दूसरे छोर पर एक युवक ने महिला को आवाज लगाई। दुकानदार ने युवक को देख पहचान लिया और दोबारा ठगी होने का आभास कर लिया। साथ ही दौड़कर युवक को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।