फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मस्ताड़ी गांव में बारिश के बाद खौफनाक हुए हालात, बड़ी हो रहीं दरारें, धीरे-धीरे धंस रही दीवार

Wed, 05 Jul 2023 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi News: तेज बारिश के दौरान घरों के भीतर से पानी निकल रहा है। घरों और आंगन में पड़ी दरारें मोटी होती जा रही हैं।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में भवनों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में बारिश में घरों से पानी आने और दीवारों में दरारें पड़ने से बाड़ागड्डी पट्टी के मस्ताड़ी गांव में हालात खौफनाक हो गए हैं। गांव के बीच में बनी 20 मीटर की दीवार भी धीरे-धीरे खिसकने लगी है। हल्की-सी बारिश से भी ग्रामीण दहशत में आ जाते हैं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान सत्यनारायण सेमवाल ने बताया कि तेज बारिश के दौरान घरों के भीतर से पानी निकल रहा है। घरों और आंगन में पड़ी दरारें मोटी होती जा रही हैं। ग्रामीण इन दरारों पर सीमेंट भर रहे हैं, लेकिन वह भी टूट जा रही है। सेमवाल ने बताया कि गांव के बीचोंबीच बनी करीब 20 मीटर दीवार खिसक रही है।

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, नदी नाले उफनाए, तस्वीरों में देखें ये हाल
विज्ञापन


अगर यह दीवार टूटती है तो इससे ऊपर और नीचे बने करीब 12 घरों को खतरा हो जाएगा। इसमें तीन भवन ऐसे हैं, जिसमें चार-चार परिवार एक साथ निवास करते हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि पूर्व में गांव का भूगर्भीय सर्वे करवाया गया था। नायब तहसीलदार निरीक्षण के लिए मौके पर गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद दोबारा भूगर्भीय सर्वे के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन

घरों के अंदर निकल रहा है पानी

नायब तहसीलदार सुरेश सेमवाल ने कहा कि मस्ताड़ी गांव में घरों के अंदर जमीन से पानी निकलने की समस्या है। इसके लिए दिसंबर माह में भी एक निरीक्षण किया गया था। इसमें घरों के अंदर से पानी की निकलने की समस्या सामने आई थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं इस रिपोर्ट के बाद भूगर्भीय वैज्ञानिकों को सर्वे के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

भूख हड़ताल की चेतावनी

ग्राम प्रधान सत्यनारायण सेमवाल ने कहा कि शासन-प्रशासन को गांव की सुरक्षा के लिए जल्द ही कोई कदम उठाना चाहिए। थोड़ी सी बारिश में भी लोगों में दहशत हो जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द गांव की सुरक्षा के लिए कदम न उठाए गए तो वह गांव के मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें