फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: ससुरालियों ने बहु से दहेज में मांगे बीस लाख, मारपीट में हुआ गर्भपात

Tue, 13 Oct 2020 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • ससुरालियों ने विवाहिता के परिजनों से भी की मारपीट 
  • पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में दहेज में बीस लाख रुपये की रकम नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर दी। मारपीट में विवाहिता का गर्भपात हो गया। आरोप है कि बेटी को लेने ससुराल गए मायके वालों से भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी 12 दिसंबर 2018 को मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी एक युवक से हुई थी। युवक गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर तैनात है।

युवती के परिजनों ने दहेज में एक कार और करीब 15 लाख रुपये का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज कम मिलने की बात कहते हुए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। इतना ही नहीं और दहेज की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस लाख रुपये लाने की बात कही

आरोप है कि पति ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदने के लिए मायके से बीस लाख रुपये लाने की बात कही। इनकार करने पर पति उसके साथ मारपीट कर उसे छोड़कर गुरुग्राम चला गया। 13 मार्च को ससुरालियों ने भी विवाहिता से मारपीट की।

इस पर उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोप है कि परिजन ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद पेट में दर्द होने पर परिजनों ने रुड़की में एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया।

जहां पता चला कि मारपीट से उसका गर्भपात हो गया है। पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें