फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : पूर्व पीएम ने किसानों को दिए अधिकार, भाजपा ने छीन लिए - पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Thu, 24 Dec 2020 10:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ऊदलहेड़ी के समीप आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हवन और यज्ञ के बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए रावत ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों किसान-मजदूर विरोधी हैं। पूर्व पीएम ने किसानों और मजदूरों को जो अधिकार दिए थे, उन्हें भाजपा सरकारों ने छीन लिया। राज्य सरकार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है बल्कि भुगतान के नाम पर सफेद झूठ बोल रही है।

विज्ञापन


बुधवार को देवबंद रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की प्रतिमा का माल्यार्पण कर अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की। देश का किसान अपने मसीहा को कभी नहीं भूला सकता। आज देश का किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर है। मोदी सरकार किसान हितों की रक्षा करने के बजाय उन पर अत्याचार कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून लाकर किसानों के साथ धोखा किया गया है। जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, देश का किसान किसी भी तरह से आंदोलन से पीछे नहीं हटने वाला है।

हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को भाजपा और केंद्र सरकार की ओर से आतंकवादी तक कहा जा रहा है, जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सरकारें किसान और नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से बाज आएं, नहीं तो दोनों मिलकर भाजपा सरकारों की ईंट से ईंट बजा देंगे। मौके पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, कार्यक्रम संयोजक चौधरी आदित्य राणा, राजपाल बेलड़ा, किरण पाल वाल्मीकि, रश्मि चौधरी, राव फरमूद, श्रीगोपाल नारसन, मरगूब कुरैशी, परवेज मुंडियाकी, सुशील राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


‘जब तक धरती और किसान, रहेगा चौ. चरण सिंह का नाम’

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा सत्र के चलते देहरादून में होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने किसानों के लिए जो कार्य किए, वे भुलाए नहीं जा सकते। प्रधानमंत्री के पद पर बैठने के बाद भी वह सीधे खेती और किसानी से जुड़े रहे। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव प्रधान, मानू प्रधान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, विरेंद्र जात्ती, चौधरी सचिन, ओम सिंह पंवार, चौधरी धमेंद्र, अजय और मिंटू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें