फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: आज से बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पत्नी

Thu, 24 Dec 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पत्नी ज्योति लांबा आज (गुरुवार ) से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगी। ज्योति लांबा ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


ज्योति ने कहा कि उनके पति की हत्या साजिशन की गई और पुलिस की मिलीभगत से हादसे में बदल दिया। उसने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है।

पंकज लांबा की चार दिसंबर की रात सुमन नगर में नाबालिग बहनों के घर में गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली एक नाबालिग के हाथों चली।

ज्योति लांबा का आरोप है कि उसके पति को साजिशन घर पर बुलवाया गया। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हाई प्रोफाइल मामले को रफादफा कर दिया।

ज्योति ने आरोप लगाया है कि पति की हत्या में छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त लोगों और अन्य माफियाओं का हाथ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें