पुलिस ने व्हाट्सएप पर दोनों की बातचीत की जांच की तो पता चला कि युवक ने तीन माह पूर्व युवती को बताया था कि उसने एक तमंचा और तीन कारतूस खरीद लिए हैं। उसने युवती को तमंचे और कारतूस की फोटो भी भेजी थी, लेकिन युवती ने इस बात को हंसी में टाल दिया था। युवक अक्सर बातों में उससे तमंचे का जिक्र करता था।
दोनों के परिजनों ने दिखाई सूझबूझ
दोनों के प्यार की कहानी परिजनों के अलावा गांव में भी किसी से नहीं छिपी थी। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के बाद भी कभी मामले ने तूल नहीं पकड़ा। दोनों के परिजनों ने सूझबूझ का परिचय दिया। साथ ही दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था।
दोनों के बीच व्हाट्सएप पर लंबी बातचीत के सुबूत मिले हैं। इसमें तमंचे और कारतूस खरीदने और उसकी फोटो युवती को भेजने के भी मैसेज हैं। मैसेज से स्थिति साफ हो गई कि युवक ने पहले युवती को दो गोलियां मारीं और बाद में एक गोली खुद को मारकर आत्महत्या कर ली।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात