फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: होटल में चल रहा था देह व्यापार, तीन पुरुष और दो कॉलगर्ल को पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Feb 2021 06:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
देह व्यापार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार के होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने होटल को सील करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवमूर्ति के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगर कोतवाल अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ होटल में पहुंचे और यहां पर कमरा नंबर 204 और 205 में छापामारी की। दोनों कमरों से दो पुरुष, दो कॉलगर्ल के साथ पुलिस को मिले। कॉलगर्ल ने पूछताछ के दौरान बताया कि होटल का मैनेजर संदीप बलूनी उन्हें फोन कर बुलाता था। इसके साथ ही जो रुपया एकत्र होता था। उसमें से आधा होटल मालिक को दिया जाता है।

जबकि बचे हिस्से को दो जगह बांटा जाता है। जिसके बाद एक हिस्सा मैनेजर संदीप बलूनी उन्हें देता है और एक हिस्सा खुद रख लेता है। पकड़े गए दो आरोपी उपेंद्र कुमार और सौरभ चौधरी बिजनौर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से 55 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि होटल में चल रहे देह व्यापार के कारण होटल को सील कर दिया गया है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजर संदीप बलूनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब हरिद्वार में देह व्यापार का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी देवभूमि के होटलों में देह व्यापार के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

मौसा ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिग ने अपने ही मौसा पर उसके साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। नाबालिग की तहरीर पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पिछले दिनों ऋषिकेश के एम्स में भर्ती थी। इस दौरान वह अपनी बहन के पास ही उसकी देखभाल कर रही थी।

इस बीच उनका मौसा वहां आया था। नाबालिग ने कहा कि उसकी मां ने मौसा के साथ इलाहाबाद जाने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि मौसा ने इलाहाबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती हो गई। यही नहीं गर्भपात कराने के लिए दवाई भी दी, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें