ये दिए निर्देश
- संबंधित जिले ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल का समय से आकलन कर लें।
- कांवड़ मेला क्षेत्र को जोन, सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की जाए।
- पूर्व में घटित घटनाओं और यातायात संबंधित समस्याओं का समय से आकलन करें।
- पूर्व में बोटलनेक्स प्वाइंट में नियुक्त होने वाले अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जाए। इसी आधार पर इस वर्ष की कार्ययोजना तैयार की जाए।
- अंतरराज्यीय बैरियरों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाए। कोई क्रियाशील नहीं है तो उसे समय से ठीक कराएं।
- मेले में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए रुकने और खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
- कांवड़िये क्या करें और क्या न करें, इसके लिए यात्रा मार्ग पर होर्डिंग और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
- कांवड़ शिविर लगाने वाली संस्थाओं का समय से शत-प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाए।
- अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरती जाए और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और लाउडस्पीकर लगाए जाएं।
- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। इस फोर्स की समय-समय पर ब्रीफिंग की जाए।
- कांवड़ मेले से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली न्यूज आदि की लगातार निगरानी की जाए।