फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सिरफिरे युवक ने पहले युवती पर और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शादी कहीं और तय होने से था आहत

Wed, 23 Apr 2025 06:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: बताया जा रहा है कि युवक और युवती का प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। युवक रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरफिरे युवक ने युवती के पेट में पहले चाकू मारा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद के गले पर वार किया और खुदको भी आग लगा ली। गंभीर हालत में दोनों को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है। जहां युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था, युवती का रिश्ता कहीं और होने से युवक आहत था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रिंस (27) निवासी मुजफ्फरनगर का सहारनपुर जिले के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बुधवाशहीद गांव स्थित रेस्टोरेंट में काम करती है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे युवक रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई।

इसके बाद उसने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने चाकू से अपना गला काटा और खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवक के घरवाले नहीं मान रहे थे। ऐसे में युवती का रिश्ता कहीं और हो गया। इसी से भड़के प्रिंस ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


Roorkee: दो पक्षों की चुनावी रंजिश में हुए झगड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, भाई की हालत गंभीर

विज्ञापन

देर से पहुंची एंबुलेंस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रेस्टोरेंट की रसोई छत पर है, वहीं युवक ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने छत पर युवक को जलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। बुग्गावाला पुलिस पहुंची और युवक को फर्स्ट एड दिया और गर्दन को कपड़े से बांधा। पुलिस के पहुंचने के लगभग 40 मिनट बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। दाेनों को रुड़की सिविल अस्पताल ले गए, यहां से देहरादून रेफर कर दिया गया। बुग्गावाला थाना निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें