फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दोस्तों संग रेलवे लाइन पर सेल्फी ले रहा था छात्र, ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, घर का था इकलौता बेटा

Fri, 11 Nov 2022 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

इस बीच वह दोस्तों के साथ लाइन पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मौत(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनिल सैनी का बेटा अंकुश सैनी (15) शुक्रवार को दोपहर गांव के पास ही शाहपुर रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर दोस्तों के साथ गया था।

विज्ञापन


बागेश्वर में दर्दनाक घटना: आंगन में खेल रहे दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा, तीन साल के बच्चे की मौत

इस बीच वह दोस्तों के साथ लाइन पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि अंकुश के मां-बाप मजदूरी करते हैं और उसकी एक बहन है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। 

गेटमैन ने किया था इंकार

फाटक पर तैनात गेटमैन ने पुलिस को बताया कि रेलवे लाइन पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय अंकुश और उसके दोस्तों को देखा था। साथ ही उन्हें ऐसा करने से मना किया था। इसके बाद वह वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा सभी लाइन पर पहुंचे और सेल्फी लेने लगे थे। जिसके बाद हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें