फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल, भाजपा नेता समेत 18 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 06 Nov 2020 12:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रुद्रपुर शहर के खेड़ा बस्ती में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके परिजन आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के भाजपा नेता सहित 18 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बुधवार की रात वार्ड नंबर 17 खेड़ा बस्ती में आपस में खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन वहां पहुंच गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और पथराव में घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में नैनी देवी, संजय, पंकज, रामलाल शामिल हैं। इसके अलावा रामपाल और पिंटू पाल को भी चोटें आई हैं। एक पक्ष की ओर से आकाश कुमार ने तहरीर में कहा कि बच्चों में खेल के दौरान हार-जीत को लेकर विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के रामपाल, पिंटू पाल, संतोष पाल और 15 अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर आ धमके।
विज्ञापन


आरोपियों ने परिजनों से मारपीट की थी और पथराव भी किया था। इसमें उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए थे। एक आरोपी पिंटू पाल भाजपा नेता है। रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि आकाश की तहरीर पर तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। बच्चों के बीच खेल में जीत हार को लेकर हुए झगड़े के बाद घटना हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें