फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : हथियारों के बल पर आश्रम में लाखों की लूट, लोगों को कमरे में बंद कर हुए फरार

Tue, 01 Oct 2019 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (झबरेड़ा)

सार

  • बदमाशों ने आश्रम की देखरेख करने वाली महिलाओं के जेवर और गल्ले से निकाली रकम
  • कमरे में बंद कर हुए फरार, बदमाशों के जाने पर पुलिस को दी गई सूचना, मुकदमा दर्ज 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने कुरसेली खानमपुर गांव स्थित आश्रम में घुसकर लाखों के नकदी और जेवरात लूट लिए। आश्रम में मौजूद लोगों को लगभग दो घंटे बंधक बनाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर आश्रम के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थानाक्षेत्र के कुरसेली खानमपुर गांव में सड़क किनारे वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से एक आश्रम है। आश्रम की देखरेख माताजी संगीता देवी करती हैं। रविवार रात आश्रम में संगीता देवी, विमलेश और संजू समेत चार लोग थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात सभी लोग अपने अपने कमरों में सोए हुए थे। इसी बीच तड़के करीब चार बजे आश्रम की दीवार फांदकर चार बदमाश अंदर आ घुसे। उन्होंने कमरों में सो रहे सभी लोगों को उठा दिया।

विज्ञापन

बदमाश करीब दो घंटे तक आश्रम में वारदात को अंजाम देते रहे

चारों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा था और उनके हाथों में तमंचे थे। बदमाशों ने सभी को तमंचे के बल पर एक कमरे में बंधक बना लिया और आश्रम परिसर स्थित मंदिर का गल्ला तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख रुपये की रकम निकाल ली। उन्होंने दोनों महिलाओं के गले से सोने के जेवर भी निकलवा लिए।

बदमाश करीब दो घंटे तक आश्रम में वारदात को अंजाम देते रहे। उन्होंने तसल्ली से पूरा आश्रम खंगाला और लूटपाट कर जाते समय आश्रम में रखे ड्राई फ्रूट समेत खाने पीने का अन्य सामान भी ले गए। माताजी संगीता देवी ने मोबाइल पर घटना की सूचना पुलिस को दी। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर सभी को बंधनमुक्त कराया। माताजी संगीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बदमाशों की तलाश की जा ही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें