फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दवाईयों को लेकर हुआ खुलासा, टेबलेट 500 एमजी की और नतीजा शून्य, पढ़ें क्या है पूरा मामला...

Wed, 21 Oct 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • खुलासा : लैब टेस्टिंग के दौरान नकली दवा में नहीं मिला कोई भी एक्टिव ड्रग 
  • माधोपुर में पकड़ी गई नकली दवा फैक्टरी में मिली गड़बड़ी से अधिकारी हैरान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवा 500 एमजी की और नतीजा शून्य। जी हां! रुड़की के माधोपुर में पकड़ी गई नकली दवा फैक्टरी से बरामद हुई दवाओं की सैंपल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। दरअसल, ड्रग विभाग ने जो नकली दवाएं जब्त की थीं, उन पर 500 एमजी मार्क था, लेकिन जांच में पता चला है कि उनमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं मिला था। इस खुलासे से विभागीय अधिकारी भी हैरान हैं।

विज्ञापन


अगर आप किसी बीमारी की दवा खा रहे हैं तो जरूरी नहीं कि वह असली है या उसमें केमिकल का कोई मानक हो। ऐसी ही गड़बड़ी माधोपुर गांव में अगस्त में फूड लाइसेंस की आड़ में चल रही नकली दवा फैक्टरी से बरामद हुई दवाओं में मिली है।


ड्रग विभाग ने फैक्टरी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकली दवाएं पकड़ी थीं। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब लैब से रिपोर्ट आई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल, ये दवाएं ब्रांडेड कंपनी के नाम से बिक रही थीं और उन पर क्षमता जैसे 250 और 500 एमजी मार्क था। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि इन दवाओं में किसी भी प्रकार के एक्टिव ड्रग की मिलावट नहीं थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नाम से दवा बाजार में उतारी

सिर्फ ब्रांडेड कंपनी और एमजी के नाम पर ही बाजार में बेचा जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर एमएस राणाओ ने बताया कि फैक्टरी से बरामद दवाओं के दस सैंपल लिए गए थे। बड़ी बात सामने आई है कि इनमें किसी भी प्रकार के एक्टिव ड्रग की मिलावट नहीं थी। आरोपी ब्रांडेड कंपनी के नाम से दवा बाजार में उतार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

फैक्टरी पर विभाग की नजर
माधोपुर स्थित नकली दवा फैक्टरी को ड्रग विभाग ने सील कर दिया था। इसके बाद भी ड्रग विभाग की बंद पड़ी फैक्टरी पर पैनी नजर है। नजर रखी जा रही है कि फैक्टरी में कोई चोरी छिपे तो नहीं आ, जा रहा है। साथ ही पुलिस भी फैक्टरी पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें