सड़कों पर अब भी ज्यादातर पेट्रोल वाहन दौड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर डीजल और तीसरे नंबर पर इलेक्ट्रिक वाहन है। तकनीक की दुनिया में वाहनों के इंजन में बदलाव हुए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य सामानों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है लेकिन रुड़की के लाेगों को अब भी पेट्रोल वाहन भा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले पांच साल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में दर्ज हुए वाहनों के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। 2021 से 2025 तक लोगों में पेट्रोल वाहन पहली पसंद बने हुए हैं। एआरटीओ (प्रशासन) एल्विन रॉक्सी ने बताया कि फ्यूल टाइप में हल्के और भारी वाहनों में पेट्रोल इंजन के वाहनों में पिछले पांच साल में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।