फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: गणेशपुर में दिन दहाड़े दुकान में घुसे बाइक सवार दो बदमाश, कारोबारी के बेटे को मारी गोली, हुए फरार

Tue, 12 Aug 2025 08:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: नितिन शर्मा दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। नितिन शर्मा कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उसपर गोली चला दी।
विज्ञापन
रुड़की में कारोबारी के बेटे को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाड़े गणेशपुर में सेनेटरी कारोबारी की दुकान में घुसकर उसके बेटे को गोली मार दी और फरार हो गए। हाथ में गोली लगने से गिर गया। गोली की आवाज सुनकर और बदमाशों भागते देख मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

विज्ञापन


रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी निखिल शर्मा की गणेशपुर में सेनेटरी की दुकान है। मंगलवार दोपहर को निखिल शर्मा का बेटा नितिन शर्मा दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। नितिन शर्मा कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। गोली के छर्रे नितिन शर्मा के हाथ में जा लगे जिससे वह नीचे जा गिरा।

बदमाश गोली मारते ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने शोर मचाया। लोग बदमाशों का पीछा कर पाते इससे पहले ही वे बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकले। आननफानन नितिन को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें... Roorkee News: छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुराने विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश है। इस मामले में कारोबारी निखिल शर्मा की ओर से मंगलौर के शिकारपुर व कृष्णानगर रुड़की के युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकाॅर्ड हो गई। इसमें कारोबारी के बेटे को गोली लगते ही वह गिरता दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगाले जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले हुए मुकदमे के बाद से चली आ रही है रंजिश

दो माह पहले नितिन शर्मा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा तब हुआ था जब निखिल शर्मा शिकारपुर मंगलौर के एक युवक को कोतवाली लेकर पहुंचा था और युवक पर तमंचे से हमला करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। इस मामले को भी इसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि दो माह पहले हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें