पुलिस की टीम उसे लगातार तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद फरार चल रहे जमाल खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद देहरादून एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लग गई। एसटीएफ को उसकी लोकेशन जोडी टोली, थाना गंज, रामपुर, उत्तर प्रदेश में होने की मिली थी।
इसके बाद एसटीएफ की टीम में शामिल निरीक्षक अब्दुल कलाम, एसआई यादवेंद्र बाजवा, विद्या दत्त जोशी, संजय मल्होत्रा, संजय कुमार, महेंद्र नेगी आदि की टीम रामपुर रवाना हुई। टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को एसटीएफ की टीम ने उसे रुड़की कोतवाली में दाखिल कर दिया। जहां से उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।