फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand:.नैनीसैनी हवाई अड्डे से जल्द उड़ेगा जहाज, धरने पर बैठे विधायक मयूख को सीएम धामी फोन कर दिया भरोसा

Sun, 05 Nov 2023 02:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/ पिथौरागढ़।

सार

विधायक ने सीएम को दो टूक अंदाज में साफ कर दिया कि बेस अस्पताल और हवाई सेवा की तिथि तय कर दें, वह धरना समाप्त कर देंगे। सीएम ने विधायक मयूख से फोन पर वार्ता की। उन्हें बताया कि बेस अस्पताल को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाना है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर को फोन करके आश्वासन दिया कि नैनीसैनी हवाई अड्डे से जल्द जहाज उड़ेगा। हवाई सेवा के लिए एक एयरलाइन ने अपनी सहमति दे दी है। इसके लिए लाइसेंस की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसकी लगातार समीक्षा हो रही है।

विज्ञापन


उधर, विधायक ने सीएम को दो टूक अंदाज में साफ कर दिया कि बेस अस्पताल और हवाई सेवा की तिथि तय कर दें, वह धरना समाप्त कर देंगे। शनिवार को सीएम ने विधायक मयूख से फोन पर वार्ता की। उन्हें बताया कि बेस अस्पताल को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाना है।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के पदों की स्वीकृति और नियुक्ति की प्रक्रिया और कार्रवाई की भी जानकारी दी। कहा कि पिथौरागढ़ से हवाई सेवा के लिए एक एयरलाइन ने अपनी सहमति भी दे दी है। उधर, शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मयूख महर के नेतृत्व में धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया। उनके धरने को स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और सीमांत संघर्ष समिति ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नौ नवंबर तक देंगे धरना
विधायक ने चेताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है वे आंदोलन को उग्र कर देंगे। त्योहारों को देखते हुए नौ नवंबर तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर से क्रमिक और आमरण अनशन की तैयारी की जाएगी। जनहित की मांगों के लिए उन्हें महीनों तक भी आंदोलन क्यों न करना पड़े, वे करेंगे। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि नैनीसैनी हवाई पट्टी और बेस अस्पताल कांग्रेस के समय में बनकर तैयार हुए, जिन्हें भाजपा सरकार शुरू नहीं कर पा रही है, जो निंदनीय है।

ये भी पढ़ें...Rahul Gandhi kedarnath Visit: धाम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, तीन दिन यहीं एकांत में रहेंगे

ये हैं प्रमुख मांग

नैनीसैनी हवाई अड्डे से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू की जाए।

बेस अस्पताल में पदों को सृजित कर संचालन शुरू कराया जाए।

यूकेपीएसी और यूकेएसएसएससी के परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ में भी बनाया जाए।

जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क पर डामरीकरण और नाली निर्माण कराएं।

सिकड़ानी के लोगों पर यूपीसीएल की ओर से दर्ज कराए मुकदमे वापस लिए जाएं।

सेना की ओर से ग्रामीणों के लिए बंद किए गोचर, पनघटों के रास्ते खोले जाएं या वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें