पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद अस्पताल भिजवा दिया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस उसकी तलाश में खेतों में कांबिंग कर रही है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि पकड़े गए बदमाश का नाम नीरज निवासी ककराला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर है। उसके दूसरे साथी की भी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
हत्या, डकैती के आठ मुकदमे हैं दर्ज
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश पेशेवर शातिर अपराधी है। सूत्रों के अनुसार बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ यूपी में हत्या और डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं।