फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ठेकेदार की हत्या में शामिल एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Tue, 13 Dec 2022 10:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाए हुए थी। मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश देवबंद की ओर से आ रहा है। सूचना पर भगवानपुर और झबरेड़ा थाने की पुलिस ने उसे चुड़ियाला में घेर लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठेकेदार से लूट और हत्या के आरोपी बदमाश व पुलिस के बीच मंगलवार देर शाम हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली कर लग गई। उसके चार अन्य साथी जंगल के रास्ते भाग निकले। उनकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन


Rishikesh: नशे में धुत युवकों ने सगे भाइयों से की मारपीट, बीच में आई महिलाओं और स्थानीय लोगों से भी की अभद्रता

विगत शुक्रवार को भगवानपुर के ग्राम सिकंदरपुर के पास पंखे बनाने वाली कंपनी के लेबर कांट्रेक्टर प्रभाकर बोहरा पर भगवानपुर ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने चाकू  से हमला कर घायल दिया था। उनसे आठ लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र से एक बदमाश को बाइक समेत दबोच लिया था। दो बदमाश फरार हो गए थे। आरोपी ने अपना नाम व पता कृष्णपाल उर्फ किशनपाल निवासी होशियारपुर, जिला मुजफ्फरनगर बताया था। साथ ही अन्य साथियों के नाम भी बताए थे। 
विज्ञापन


पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाए हुए थी। मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश देवबंद की ओर से आ रहा है। सूचना पर भगवानपुर और झबरेड़ा थाने की पुलिस ने उसे चुड़ियाला में घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाश डाडली और महेश्वरी के जंगलों की तरफ भागने लगा। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लग गई वो गिर गया। उसके चार अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया और सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रोहित निवासी ग्राम चोली शहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर बताया है। उससे बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन लूट में छह बदमाश शामिल थे। बदमाशों ने करीब 6.30 लाख की नकदी आपस में बांट ली है। बाकी रकम की जानकारी ली जा रही है। अन्य बदमाशों को भी चिन्हित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें