फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Crime: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

Wed, 28 Jun 2023 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (रुड़की)

सार

Roorkee Crime News: बिजनौर निवासी डाॅ. त्रिलोक सिंह चीमा ने अस्पताल खोल रखा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कर बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से मंगलवार को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गोल्डी बराड़ बताया। साथ ही 20 लाख की रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर एक निजी अस्पताल संचालक से मोबाइल पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गोल्डी बराड़ के नाम से रंगदारी के लिए कॉल आने पर पुलिस में भी खलबली मच गई है। पुलिस ने गोल्डी के खिलाफ केस दर्ज कर गहनता से जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में यूपी के जिला बिजनौर निवासी डाॅ. त्रिलोक सिंह चीमा ने अस्पताल खोल रखा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कर बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से मंगलवार को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गोल्डी बराड़ बताया। साथ ही 20 लाख की रंगदारी की मांग की।

Roorkee: एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे बेलड़ा गांव, प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह गोलियों से भूनकर हत्या करने की धमकी दी गई है। इस पर पहले तो उन्होंने कॉल को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद फिर से उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई और रंगदारी की मांग करते हुए एक बैंक खाता नंबर दिया गया। खाते में रंगदारी की रकम डालने की बात कही गई। उन्होंने बैंक खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि यूपी के बलिया निवासी एक महिला के नाम पर खुला है।

बुधवार को भी उनके मोबाइल पर पांच बार कॉल आई और रंगदारी की रकम खाते में डालने का दबाव बनाया गया है। उधर, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रंगदारी मिलने की शिकायत पर पुलिस में भी खलबली मची है।

पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि फिलहाल गोल्डी बराड़ के नाम से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन नंबरों से कॉल आई है, उनकी जांच कराई जा रही है। साथ ही खाते की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें