फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट: दुकान बंद कर घर लौट रहा था कारोबारी, कैश लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Wed, 11 Sep 2024 10:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: कारोबारी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे l जब वहां अब्दुल कलाम चौक के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक परचून कारोबारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने कारोबारी को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


शकुंभरी एनक्लेव कॉलोनी निवासी नितिन गर्ग की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे परचून की दुकान है। बुधवार रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे l जब वह अब्दुल कलाम चौक के समीप पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बाइक सवार एक बदमाश ने तुरंत ही मिर्ची पाउडर उनके मुंह पर फेंक दिया। जिससे वह झटपटा गए बदमाशों ने तुरंत ही उनसे रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें... Roorkee News: पेट्रोल पंप मैनेजर से बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए, तुरंत ही उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले की जानकारी पाकर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद पुलिस कारोबारी के घर पर पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस ने कारोबारी से पूरी घटना की जानकारी ली। बदमाशों ने हजारों रुपए की लूट की है, हालांकि अभी लूट के रकम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें