फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: विजिलेंस की कार्रवाई, सिविल अस्पताल में 20 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 12:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी हुई थी, मेडिकल की सप्लीमेंट्री के नाम पर पीड़ित से 20 हजार रुपये की रकम मांगी गई थी। आज विजिलेंस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। इससे पहले डॉक्टर मसूरी में तैनात था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने के आरोप में पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की गई।

Vinay Tyagi Murder: 16 साल की उम्र में रखा था अपराध की दुनिया में पहला कदम; 12 हत्याओं ने रोकी थी जमानत की राह

तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को इमरजेंसी में मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में भी चर्चा का माहौल बना रहा। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि डॉक्टर पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। वहीं, घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें