फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: नमाज पढ़ रहे इमाम और नमाजियों पर हमला, भगदड़ में कई लोग हुए घायल, 27 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 14 May 2024 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: एक पक्ष के लोगों ने इमाम और नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही भगदड़ मच गई शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में दरगाह के पास मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने इमाम और नमाजियों पर हमला बोल दिया। हमला होता देख नमाजियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। वहीं, हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 27 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुलाबनगर में दरगाह के पास ही मस्जिद है। पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों में संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष संपत्ति पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। पूर्व में भी इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।

इस मामले में दरगाह खादिम गुलाब शाह पीर के समीर अली शेख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात वह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। उनके साथ इजहार, जमीर अहमद, महताब, समीर आदि भी नमाज पढ़ रहे थे। आरोप है कि तभी कारी खालिद पक्ष के लोगों ने इमाम और नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। साथ ही भगदड़ मच गई। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


Roorkee: भाजपा नेता के होटल पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता, कमरे से पकड़ा प्रेमी युगल, जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कारी खाजिलद निवासी भारतनगर, जमील अहमद, शाहनवाज, अली नवाब, कलीम निवासी गुलाबनगर, जान आलम, सुहेल निवासी रामपुर समेत 27 लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। 

दोनों पक्षों पर की मुचलका पाबंद की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की भी कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई कि अगर माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें