फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष; दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 11:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर

सार

एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक का शव - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय अभिषेक को पहले रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे देहरादून के दून अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लहूलुहान हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर शाम अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

उर्स मेले में बवाल: ठेला हटाने को लेकर हुई कहासुनी, लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरा, भीड़ पर फटकारी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात रुड़की शेखर चंद सुयाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट होने से घायल युवक को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत होने की सूचना पुलिस को शाम को मिली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से आरोपी अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें