फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे में घुसकर भाजपा नेता पर हमला: पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पीड़ित का कहना है कि अपने प्रतिष्ठान में मौजूद था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व कैफे में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
देहरादून के कैफे में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कैफे में घुसकर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने कैफे में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, केदारपुरम, दीप नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता मयंक असवाल की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व कैफे में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे।

उर्स मेले में बवाल: ठेला हटाने को लेकर हुई कहासुनी, लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरा, भीड़ पर फटकारी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, आरोपियों में ईशान चंचल, रोहित, संदीप, सागर और एक अन्य साथी शामिल थे। आरोप है कि संदीप ने मयंक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कैफे में दो युवतियां और कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

मयंक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें