एसपी देहात रुड़की शेखर चंद सुयाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट होने से घायल युवक को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत होने की सूचना पुलिस को शाम को मिली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से आरोपी अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।