फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हरिद्वार बाईपास पर हादसा, कोहरे में भिड़े कार समेत पांच वाहन, मची चीख पुकार

Wed, 31 Jan 2024 10:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Accident News: रात में कोहरा अधिक होने के कारण बाईपास पर कई वाहन एक दूसरे टकरा गए। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोहरे में भिड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बाईपास से साइड में कर यातायात शुरू करवाया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार देर रात की है। हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।

Badrinath Highway: भूस्खलन प्रभावित पागलनाला में बनेगी सड़क, चारधाम तीर्थयात्रियों की दूर होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लगा जाम

हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया। जबकि घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें