फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: मोहम्मदपुर झाल के पास हादसा, अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, मेरठ के दो युवकों की मौत

Sun, 04 Jan 2026 01:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Car Accident: मेरठ से दो युवक किसी काम से रुड़की आए थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। वहीं हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार नहर में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारसन में मोहम्मदपुर झाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और सड़क का तीखा मोड़ माना जा रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को नहर में एक ग्रे रंग की कार उल्टी और आधी डूबी हुई स्थिति में मिली। स्थानीय झाल कर्मियों के सहयोग से जब पानी में डूबे वाहन की तलाशी ली गई, तो कार के भीतर दो युवक फंसे हुए मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नहर से बाहर निकाला। दोनों शवों को पंचनामा भरकर रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है। 

Roorkee News: डेढ़ माह प्रयागराज स्टेशन तक चलेगी योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन

विज्ञापन

शिनाख्त के लिए जब वाहन के पंजीकृत स्वामी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि कार में सवार दोनों युवक किसी काम से रुड़की आए थे। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ, पुनीत (25 वर्ष) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें