फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!

Thu, 13 Mar 2014 09:59 AM IST
जितेंद्र पपनै/ अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर को चुनाव लड़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अभी स्थिति साफ नहीं की
भाजपा में सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने भी अभी स्थिति साफ नहीं की है। इसी बीच सीट को लेकर एनडी तिवारी ने भी ताल ठोक दी है। वह अपने बेटे रोहित शेखर को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

उन्होंने लखनऊ से फोन पर बताया कि वह मानसिक तौर पर अभी पूरी तरह सक्षम है। शारीरिक रूप से चाहे सक्षम न हों। ऐसे में वह युवा रोहित को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन


रोहित की योग्यता पर निर्भर
उन्होंने इलाके की सेवा की है, यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही वह यहां पहुंचेंगे। स्थानीय लोगों से मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। आगे रोहित की योग्यता पर निर्भर करेगा।

निजी सचिव भवानी भट्ट ने बताया कि 21 मार्च को पूर्व सीएम के पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ है। रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा का कहना है कि चुनाव में वह समय रहते सामने आएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें