हादसे में टैक्सी में सवार लोकेश (23) पुत्र रविंद्र, जितेंद्र उर्फ सनी (34) पुत्र भगवत स्वरूप और कमल सिंह (21) पुत्र राजेंद्र सिंह सभी निवासी कौशली, रेवाड़ी (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आशीष (26) पुत्र भूूपेश निवासी कौशली रेवाड़ी (हरियाणा) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त टैक्सी में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और दो अन्य बाइक सवार घायलों के साथ उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत और सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। एसडीएम युक्ता मिश्र ने बताया कि कांवड़ियों की टैक्सी और बाइक पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे का पता चलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी आठ घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
घायल ( जो गाड़ी में सवार थे)
1-सचिन (25) पुत्र प्यारे लाल निवासी चांद भिवानी हरियाणा।
2-गौरव यादव (24) पुत्र सतीश कुमार।
3-संदीप उर्फ लाला (25) पुत्र ओमकार।
4-जतिन (27) लाल चंद।
5-प्रमोद (34) पुत्र सत्यनारायण।
6-शुभम (21) पुत्र विनोद कुमार। सभी निवासी कौशली रेवाड़ी हरियाणा।
घायल ( जो बाइक पर सवार थे)
1-अजय कुमार (27) पुत्र मुरलीधर।
2-सुरेंद्र (30) पुत्र राजवीर। दोनों निवासी ग्राम हुडीना, जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा।
वहीं दूसरी घटना में रविवार को चम्बा-साबली मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे मारुति कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दीपक बहुगुणा (40 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद और प्रेरणा (17 वर्ष) पुत्री राजेंद्र वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे में तारादत्त बहुगुणा (60 वर्ष) पुत्र मुनेंद्र, संजना सेमवाल पुत्री राजेन्द्र, सक्षम बहुगुणा पुत्र दीपक निवासी सांवली गांव घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चम्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।