फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोडवेज को पांच करोड़ रुपये मिले, 17 करोड़ मिलना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन निगम का आर्थिक संकट लगातार बना हुआ है। शासन से विभिन्न मदों में करीब 22 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति मिलनी है, लेकिन अब तक केवल पांच करोड़ रुपये ही मिले हैं। करीब 17 करोड़ रुपये मिलने बाकी हैं। वहीं, निगम कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम पर डीजल, स्पेयर पार्ट्स, अनुबंधित बसों के भुगतान और वेतन समेत कुल 159 करोड़ रुपये की देनदारी हो चुकी है। दूसरी ओर, शासन से बुजुर्गों आदि को निशुल्क यात्रा कराने और हिल लॉस की प्रतिपूर्ति समेत विभिन्न मदों में करीब 22 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसमें बुजुर्गों को निशुल्क यात्रा कराने के एवज में 4.50 करोड़ और दो कार्यक्रमों में भेजी गई बसों के किराये के 2.80 करोड़ रुपये शामिल हैं। निगम को अब तक मिली राशि के बाद करीब 17 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति बाकी है।

कर्मचारियों को दो महीने से वेतन का इंतजार
परिवहन निगम में वेतन का संकट भी बना हुआ है। कर्मचारियों का करीब 30 करोड़ रुपये वेतन लंबित है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि एजेंसी कर्मचारियों को तीन महीने और अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने जल्द वेतन जारी करने की मांग की। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि हाल ही में शासन से कुछ राशि मिली है। उम्मीद है कि जल्द बाकी राशि भी मिल जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों के दो महीने का लंबित वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें