फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, 12,856 को मिलेगा अपना घर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर ये आवास गरीबों को आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की निगरानी में प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्राथमिकता पर काम पूरा करने के निर्देश दिए, जिसके तहत इस माह के अंत तक काम पूरा होने की दिशा में प्राधिकरण के अधिकारी जुटे हुए हैं। अपर आवास आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि ढांचागत निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अब अंतिम चरण का काम चल रहा है, जिसके लिए 31 अक्तूबर तक का लक्ष्य रखा गया है।

सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि 15 आवासीय परियोजनाओं को पूरी प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। अधिकारियों के स्तर से साप्ताहिक निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पात्रों को इन आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा। इनमें से कुछ परियोजनाओं(शिकारपुर-रुड़की) में पहले ही तैयारी करके कब्जा भी दिया जा चुका है। बची हुई सभी परियोजनाओं के आवास भी जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

ये हैं 15 आवासीय परियोजनाएं

परियोजना का नाम- आवास

कनकपुर-काशीपुर योजना- 1256

उकरौली-सितारगंज योजना- 1168

अनेकीहेतमपुर-हरिद्वार योजना- 1152

शिकारपुर-रुड़की योजना- 768

मठकोटा-रुद्रपुर योजना- 928

महुआखेड़ागंज-काशीपुर योजना- 824

मंगलौर-रुड़की योजना- 544

गंगापुर-गौसाई काशीपुर योजना- 584

मानपुर-काशीपुर योजना- 512

उम्मेदपुर-रामनगर योजना- 528

बेलड़ी-रुड़की योजना- 1088

उकरौली-सितारगंज-2 योजना- 864

श्यामनगर-गदरपुर योजना- 928

झब्बरपुर-रुड़की योजना- 448

भवानीपुर-जसपुर योजना- 1264
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें