फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन आज देगी RM कार्यालयों के बाहर धरना 

Wed, 23 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रोटेस्ट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम में आउटसोर्स कर्मियों को विभागीय संविदा घोषित न करने पर रोडवेज कर्मचारी इंप्लाइज यूनियन ने सरकार और निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन बुधवार को आरएम कार्यालयों के बाहर धरना देगी। यह फैसला मंगलवार को परिवहन निगम के एमडी के साथ वार्ता विफल होने के बाद लिया गया।
विज्ञापन

  
प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बहुगुणा और महामंत्री रवि पचौरी के नेतृत्व में निगम में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी मंगलवार को निगम के एमडी बीके संत से मिले, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद यूनियन ने बुधवार को देहरादून, काठगोदाम और टनकपुर स्थित आरएम ऑफिस के बाहर धरना देने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि कर्मियों को पूर्व में आश्वासन देने के बाद भी सरकार उनको संविदा कर्मी घोषित नहीं कर रही है। साथ ही, निगम प्रबंधन पूर्व में हुए समझौतों पर भी अमल करने को तैयार नहीं है। इस दौरान भोला जोशी, रविंद्र सिंह भगत, रमेश कुमार, डीपी डिमरी, इंद्रपाल सिंह, हरि सिंह, आनंद कुकरेती, मोहन सिंह रावत, सुदेश कुमार, दीपचंद, देवपाल, अजय कुमार, धर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, मोहन सिंह, राजपाल, बिजेंद्र बिष्ट, निर्मल जांगड़, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवहन मंत्री से मिले रोडवेज कर्मी 

उत्तराखंड रोडवेज
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य मंगलवार को परिवहन मंत्री नवप्रभात से मिले। यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि परिवहन मंत्री ने बुधवार को बोर्ड की मीटिंग में उनके मुद्दे को रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 24 नवंबर को सूबे में बसों का संचालन बंद रखा जाएगा। इस दौरान केपी सिंह, हरेंद्र कुमार, मुकेश वर्मा, सहदेव सिंह आदि मौजूद थे।

24 तक मांग न मानी तो देंगे धरना
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने 24 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर 25 नवंबर से अनिश्चिकालीन धरना देने की चेतावनी दी। परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस पर कर्मचारी आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, मंत्री दिनेश पंत, रामचंद्र रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें