फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, पांच घायल

Mon, 29 Jun 2026 09:25 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

श्यामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में शामिल लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले
-अहान (18) पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-फहीम (35) पुत्र अमानत (अन्य विवरण प्रतीक्षित)

घायल
-सोहने लाल (25) पुत्र राम रईस, निवासी ग्राम रीठ मानसिंह, हरदोई
-शराफत (42) पुत्र सरमद, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-शबाना (35) पत्नी शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-अनु (18) पुत्र मेहंदी हसन, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
-समीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident: तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पार करते मासूम को कुचला; हुई मौत, घर का था इकलौता चिराग

बताया गया है कि मृतक अहान के माता-पिता शराफत और शबाना भी हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें