फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल बाद लैंसडौन पहुंची रोडवेज बस

Mon, 25 Nov 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम द्वारा 19 साल बाद कोटद्वार-लैंसडौन बस सेवा शुरु किए जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने व्यापार मंडल की अगुवाई में गर्मजोशी के साथ ने बस के चालक परिचालक का फूल-माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन


तालियां बजाकर किया स्वागत
सोमवार को बस के छावनी परिसर में एंट्री करते ही लोगों ने बस को घेर लिया, और तालियां बजाकर स्वागत किया। चालक परिचालक का माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही लागों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश ध्यानी ने परिवहन निगम अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कहा कि लोग रोडवेज की सेवा ठप होने से लोग नियमित सेवा से बंचित थे। लागों को छोटे वाहनों में आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोगों को निजी वाहनों से जाने पर अधिक पैसे भी देने पड़ते थे। बताया कि बस सेवा से स्थानीय नागरियों को सुविधाएं, व्यापार और पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुलाब सिंह, राजेश्वर, गंभीर रावत, सुमन बौंठियाल, रामावतार खंडेलवाल, कपिल अरोड़ा, जीवन सिंह, दिनेश, सुरेंद्र, मुकेश और डा. गोपाल वाधवा आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें