फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और उल्टी से भाई-बहन की मौत

Mon, 25 Nov 2013 08:00 PM IST
अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के डोभाल गांव में उल्टी और बुखार से पीड़ित भाई-बहन की मौत हो गई। डाक्टर मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं। इस घटना के बाद से गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन


प्रखंड के डोभाल गांव निवासी दिनेश सिंह रौथाण की सात वर्षीय पुत्री सलोनी और पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक दो दिनों से उल्टी और बुखार से पीड़ित थे। दिनेश सिंह मसूरी होटल में नौकरी करता है। शनिवार शाम को घर पर ही दोनों बच्चे टीवी देख रहे थे कि तभी अभिषेक बेहोश हो गया और सलोनी को उल्टी होने लगी और तबियत बिगड़ने लगी।

बच्चों को ले गए निजी अस्पताल
परिजन उन्हें तुरंत चंबा के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अभिषेक की मौत हो गई। सलोनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह मसूरी से बच्चों के पिता घर पहुंचे।
विज्ञापन


बच्चों के ताऊजी उम्मेद सिंह सलोनी को लेकर देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे, लेकिन सोमवार दोपहर को ही सलोनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिनेश के भाई उम्मेद सिंह रौथाण ने बताया कि चिकित्सकों ने बच्चों की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया है। दोनों बच्चों ने घर पर माल्टा के अलावा कुछ भी नहीं खाया था। परिजनों को अब इस मामले में पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

सदमे में है माता-पिता
अपने दो बच्चों की मौत के बाद से मां सदमे में है वह कुछ भी नहीं बोल रही है। पिता भी गुमसुम हैं। जो भी उनके घर उन्हें सांत्वना देने जा रहा है वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें