फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुठाल गेट, साईं मंदिर और दिलाराम पर चौड़ी हुईं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपहाड़ी शैली में दीवारों पर बनाए गए म्यूरल, पर्यटकों के लिए बनेंगे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

I

I
I

Iजिलाधिकारी सविन बंसल ने घंटाघर पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
I
I
I
Iयातायात को सुगम बनाने के लिए कुठाल गेट, साईं मंदिर और दिलराम चौक पर सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। यहां पर 10-10 मीटर की अतिरिक्त स्लिप रोड बनाई गई है। इसके साथ ही इन जगहों पर पहाड़ी शैली में दीवारों पर म्यूरल भी बनकर तैयार हो गए हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को इन सभी कामों के अलावा घंटाघर पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कुठाल गेट पर सड़क सुरक्षा के लिहाज से स्प्रिंग पोस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

I
Iजिलाधिकारी ने बताया कि घंटाघर पर चल रहा सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका लोकार्पण करेंगे। पर्यटकों के आकर्षण के लिए राजपुर रोड पर कई जगह दीवारों पर गढ़वाल और कुमाऊं की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए म्यूरल बनाए गए हैं। इनमें पहाड़ की विभूतियों और आंदोलनकारियों की मूर्तियां भी बनाई गई हैं। इन कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई थी। इसके साथ ही शहर के 11 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूर्ण हो गया है। शहर में प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके हैं। इससे सड़कों पर सुरक्षित यातायात की नियमित निगरानी की जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें