उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क एवं पुल के निर्माण से सीमावर्ती चौकियों की चौकसी में सहूलियत होगी। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह एवं अतिरिक्त महानिदेशक अनिल कुमार ने भी फोन के जरिए संदेश भेजकर इस उपलब्धि के लिए बीआरओ के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर सुनील श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि समुद्र सतह से 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में अधिकांश समय बर्फ जमी रहने के कारण काम करना काफी मुश्किल था। साथ ही कम तापमान के कारण निर्माण में उच्च गुणवत्ता देना भी बड़ी चुनौती था।
नागा के निकट जाड़गंगा पर प्री स्ट्रेसिंग कंक्रीट तकनीक से 45 मीटर स्पान का मजबूत डबल लेन पुल तैयार किया गया है, जबकि सड़कों को ब्लैक टॉप करने में कोल्ड मिक्स तकनीक अपनाई गई है। बार्डर क्षेत्र में अन्य सड़कों और पुलों का निर्माण भी युद्धस्तर पर चल रहा है।