फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अगले 12 घंटों के दौरान पहाड़ में ओलावृष्टि, मैदान में तेज आंधी के आसार

Fri, 07 Jun 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान तेज ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार आंधी चल सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 13 जून तक हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 12 घंटों के दौरान ओले गिर सकते हैैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। दूसरी ओर, प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले हल्की बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। सात से दस जून तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

वहीं, 11 से 13 के बीच बारिश की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ जून के बाद अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें