फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था: उत्तराखंड आने वाले हर रास्ते की अब हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी 

Mon, 22 Nov 2021 09:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अभी तक सभी चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के सिपाही वाहनों की जांच करते हैं। वाहनों के टैक्स से लेकर सभी तरह के बिलों की भी जांच वही करते हैं।
विज्ञापन
कैमरा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड आने वाले हर रास्ते पर अब परिवहन विभाग के सिपाही नहीं बल्कि कैमरे निगरानी करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी रास्तों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे और आईपी इनेबल्ड कैमरे लगने जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक सभी चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के सिपाही वाहनों की जांच करते हैं। वाहनों के टैक्स से लेकर सभी तरह के बिलों की भी जांच वही करते हैं। लेकिन अब परिवहन विभाग इसकी जगह एएनपीआर कैमरे और आईपी इनेबल्ड कैमरे लगाने जा रहा है।

इसके बाद जितने भी वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेंगे, उन सभी की जांच इन कैमरों से होगी। ऑटोमैटिक जांच होने के बाद अगर जरूरी होगा तो संबंधित वाहन का चालान काट दिया जाएगा। इससे पहले दिल्ली, यूपी में इस तरह की व्यवसथा लागू हो चुकी है।
विज्ञापन


राजस्व वसूली के निर्देश दिए
सोमवार को परिवहन सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा ने सचिवालय में परिवहन विभाग के अधिकारियों और सभी आरटीओ व एआरटीओ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने वाहनों का टैक्स जमा करवाने और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी अधिकारियों को कहा गया है कि कोविड अवधि (इसमें टैक्स में छूट दी गई थी) को छोड़कर बाकी सभी का रुका हुआ टैक्स जल्द वसूल किया जाए। इसके साथ ही ओवरस्पीड व यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें