यमुनोत्री हाईवे पर डामरीकरण और पैच वर्क का काम निम्न गुणवत्ता से चल रहा है।
कार्य प्रणाली पर सवाल
स्थिति यह है कि मजदूर एक तरफ से डामरीकरण कर रहे है, तो दूसरी तरफ से उखड़ता जा रहा है। इससे एनएच के अभियंताओं की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चारधाम यात्रा को देखते हुए राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से बड़कोट-नौगांव के बीच डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। 79 लाख की लागत से होने वाला यह डामरीकरण घटिया गुणवत्ता से हो रहा है।
कार्य में सुधार नहीं
डामरीकरण बिछने के एक-दो दिन बाद ही उखड़ रहा है। एनएच के अभियंता प्रतिदिन मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी कार्य में सुधार नहीं किया जा रहा है।
ईई दिनेश कुमार बिजल्वाण से जब इस बारे में पूछा गया, तो वे कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।