फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड: कटिंग कार्य के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर में धंसा सड़क का 50 मीटर हिस्सा

Sun, 28 Jun 2020 05:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)

सार

  • यहां ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चल रहा है काम
  • कुछ ही समय पहले किया गया था रोड अलाइनमेंट
विज्ञापन
सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात शुरू होते ही बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य की हकीकत सामने आने लगी है। रविवार को कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी (एनएच) ने  डंपिग जोन के मलबे से सटाकर रोड अलाइनमेंट किया था।

विज्ञापन


ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत कई स्थानों पर बदरीनाथ नेशनल हाईवे के मोड़ खत्म कर रास्ते को सीधा किया जा रहा है। इसके लिए कुछ स्थानों पर पुश्ते लगाकर भरान किया गया है। जबकि कुछ में बिना पुश्ते के ही सड़क बना दी गई है। ऐसा ही कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर ऋषिकेश की ओर भी किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सड़क में दरारें पड़ गई

यहां रोड कटिंग का मलबा डाला गया है। सड़क का मोड़ खत्म करने के लिए डंपिग साइट के ऊपर से लगभग आधी सड़क का निर्माण किया गया। करीब एक सप्ताह पहले सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए जब मजदूरों ने खुदाई की, तो यह पैच धंस गया। सड़क में दरारें पड़ गई। 

सड़क का निर्माण पक्के स्थान पर किया गया है। लेकिन नाली मलबे वाली साइट से गुजर रही है। ठेकेदार ने यहां खुदाई कर छोड़ दिया था। बारिश होने पर यहां पानी भर गया। इससे सड़क धंसी है। ठेकेदार को दोबारा सड़क निर्माण को कहा गया है।  
-दिनेश बिजल्वाण, ईई, पीडब्ल्यूडी (एनएच), श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें