फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनी तालाब, आवाजाही मुश्किल

विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच साहिया बाजार क्षेत्र में जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पर कीचड़ होने की वजह से लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। सड़क पर जमा पानी कई लोगों की दुकानों में जा घुसा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमित जैन, मुखुट जैन, रविंद्र सिंह, नरेश दत्ता का कहना है कि लंबे समय से बाजार क्षेत्र में सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। कई बार विभागीय अधिकारियों से पैच वर्क कर गड्ढों को भरने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण बारिश में सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो जाती है। कई लोग सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं, स्कूली छात्रों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।।
उधर, लोनिवि साहिया के ईई डी पी सिंह ने बताया की बाजार क्षेत्र में इस समय पुल निर्माण का काम चल रहा है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण होते ही सड़क पर पेंटिंग कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें