सुबह तक आवागम में हुई परेशानी
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसे के बाद आवागमन सुबह तक बाधित रहा। दोनों ट्रक आपस में इस तरह घुस चुके थे कि उनके ड्राइवर केबिन को क्रेन की मदद से अलग किया गया। इस बीच दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को व्यस्थित तरीके से निकालने के लिए घटनास्थल पर चंडीघाट चौकी पुलिस लगी रही। ट्रकों को किनारे किया गया, इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
ये भी पढ़ें...Vikasnagar: रिश्ता कलंकित...स्कूल में दर्द से कराह रही थी बच्ची, सहेलियों ने पूछा तो बताई मौसा की घिनौनी करतूत
ठंड में कोहरे से पहले करना होगा उपाय
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के चौड़ीकरण कार्य और रिंग रोड के फ्लाईओवर निर्माण के चलते इन दिनों आवागमन वन-वे है। ऐसे में एक ही लेने से आने और जाने वाले वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। इसमें कई जगह मोड़ भी बने हुए है। एक-दूसरे को देख न पाने के कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन-वे के दौरान इस तरह के रिफ्लेक्टेड संकेतक लगाने होंगे, जिससे रात में वाहन चालक वने-वे के साथ ही निर्माण कार्यों की जानकारी कर सकें। ट्रकों के बीच टक्कर में भी गंगा नदी के किनारे कोहरे की छटा और रात में वन-वे की सटीक जानकारी नहीं होना ही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।