फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बुग्गावाला रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार बाइक की भिड़ंत में मामा भांजे की मौत

Sat, 27 Jul 2024 03:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला हरिद्वार रुड़की

सार

हरियाणा नंबर की एक कार ने रॉन्ग साइड जाकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार बाइक की भिड़ंत में मामा भांजे की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग पर बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मारी टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार मामा भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के थापुल गांव निवासी राव अल्ताफ और उसका भांजा राव एजाज निवासी राजपुताना बढ़ेढ़ी से बिहारीगढ़ थापुल एजाज अपने मामा अल्ताफ को छोड़ने जा रहा था जैसे ही वह बुग्गावाला क्षेत्र के गांव बुधवाशाहिद  पहुंचे हरियाणा नंबर की कार ने रॉन्ग साइड जाकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की बाइक सवार दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कार चालक गुरदीप सिंह पुत्र किशन कुमार निवासी दुर्गा कॉलोनी करनाल से हरिद्वार जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की कार की रफ्तार ज्यादा थी और उसने रॉन्ग साइड जाकर बाइक में टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें...बारिश-भूस्खलन का कहर: दो घंटे फंसा वाहन, नवजात ने तोड़ दिया दम...हाथ में बच्चे को लिए पिता ने बताई करुण व्यथा

स्थानीय बुग्गावाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और कार को थाने लाकर खड़ा कर दिया दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेज दिया है। हादसे की खबर पता चलते ही दोनों परिवार वालों में हाहाकार मच गया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें