फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, लोगों को लहूलुहान हालत में पड़े मिले

Sun, 22 Oct 2023 02:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई तो लोग मौके पर पहुंचे। यहां दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई।

विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यहां दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज...पढ़ें साक्षात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक के शव की पहचान विवेक शाह (26) निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी पर किसी वाहन से टक्कर लगने के निशान है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें