फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने में खाई में गिरी जीप, छह घायल

Wed, 30 Sep 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में मयाली-जखोली मोटर मार्ग पर जाखणी में एक जीप सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी जखोली में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया है। ये सभी लोग जखोली में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल होने जा रहे थे।

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मयाली से जखोली जा रही थी। जाखणी में वन विभाग कार्यालय के निकट बाइक सवार को बचाने में जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में ग्राम पंचायत मखेत के ग्राम प्रधान अषाड़ सिंह राणा, अरशद (18) पुत्र अशरफ, निवासी बिजनौर, वाजिद (32) पुत्र कासिम, निवासी बिजनौर, कुंदन सिंह (34) पुत्र हीरा सिंह ग्राम बरसीर, बलदेव (28) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी ग्राम पालाकुराली, सुनील सिंधवाल (34) पुत्र वचन सिंह निवासी ग्राम मयाली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को 108 वाहन से भेजा अस्पताल

सूचना पर तहसीलदार जखोली सुनील राज और मयाली पुलिस चौकी प्रभारी केएस बिष्ट मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान अषाड़ के परिजन उन्हें मौके से सीधे निजी वाहन से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले गए। अन्य पांच लोगों को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में 108 वाहन से सीएचसी जखोली में भर्ती किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाजिद और बलदेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी बलदेव को सिटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सीएचसी जखोली में जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण ने घायलों का हालचाल पूछा। यहां सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें